अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

myZoi एक डिजिटल ऐप है जो आपको अपने देश में अपने परिवार या दोस्तों को तुरंत (रियल टाइम में) पैसे भेजने में मदद करता है।
myZoi संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार “One-to-Many” (एक से अनेक) सुविधा प्रदान करता है। आप केवल 1 ट्रांसफ़र शुल्क की लागत पर अधिकतम 5 लोगों (परिवार या दोस्तों) को अपने देश पैसे भेज सकते हैं! इसलिए यदि आप अपने पिता, बहन और दोस्त को पैसे भेज रहे हैं, तो आप 2 लोगों का शुल्क बचाएँगे!
हम रियल-टाइम ट्रांसफ़र और अनुकूल शुल्क व प्रभार प्रदान करते हैं। आप हमारे ऐप के माध्यम से शुल्क और मुद्रा विनिमय दरें रियल टाइम में देख सकते हैं, क्योंकि ये हर देश के अनुसार अलग-अलग होती हैं।
आप myZoi के माध्यम से तुरंत अपने देश पैसे भेज सकते हैं। आपका परिवार इस राशि का उपयोग रोज़मर्रा के खर्चों, आपके बच्चे की शिक्षा में सहायता, या भविष्य के लिए बचत करने में भी कर सकता है।
आपके परिवार के सदस्य या दोस्त पैसे अपने बैंक खाते में, डिजिटल वॉलेट में, या कैश-आउट स्थानों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से नकद प्राप्त कर सकते हैं।
ऐप पासवर्ड और कार्ड PIN को नियमित रूप से बदलने से आपका खाता अनधिकृत पहुँच से सुरक्षित रहता है। यह सावधानी आपकी वित्तीय जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करती है और सुरक्षा ख़तरों के जोखिम को कम करती है।
हम सलाह देते हैं कि आप अपना ऐप पासवर्ड और कार्ड PIN हर 3-6 महीने में बदलें, या यदि आपको अपने खाते में किसी अनधिकृत पहुँच का संदेह हो तो तुरंत बदलें।
अपना ऐप पासवर्ड कहीं लिखने या डिजिटल रूप से सेव करने के बजाय उसे याद रखें।
अपना PIN कभी किसी के साथ साझा न करें, चाहे वे दोस्त हों या परिवार के सदस्य।
अपना वन-टाइम कोड (OTP) गोपनीय रखें और इसे कभी किसी के साथ साझा न करें, चाहे कोई ख़ुद को myZoi का प्रतिनिधि ही क्यों न बताए।
यदि आपको अपने खाते में अनधिकृत पहुँच का संदेह हो:
तुरंत अपना ऐप पासवर्ड या कार्ड PIN बदलें।
हमारे सहायता केंद्र को कॉल करके हमें सूचित करें।
अपने खाते में किसी भी अनधिकृत लेन-देन की जाँच करें और तुरंत उसकी रिपोर्ट करें।
बायोमेट्रिक लॉग इन आपको अपने फ़िंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान (फ़ेशियल रिकग्निशन) का उपयोग करके अपने खाते तक पहुँचने की सुविधा देता है। यह ऐप पासवर्ड के उपयोग का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है।
फ़िंगरप्रिंट/चेहरे से लॉग इन सेट करने के लिए:
सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस बायोमेट्रिक्स को सपोर्ट करता है और यह सुविधा चालू है।
अपने खाते में लॉग इन करें और खाता सेटिंग्स में जाएँ।
फ़िंगरप्रिंट/चेहरे से लॉग इन का विकल्प चुनें और अपना फ़िंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान दर्ज करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करें।
नहीं, myZoi कभी भी आपका ऐप पासवर्ड, कार्ड PIN या OTP नहीं माँगेगा। यह जानकारी कभी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई ख़ुद को myZoi का प्रतिनिधि बताकर यह जानकारी माँगे, तो इसे साझा न करें और तुरंत हमें इस घटना की सूचना दें।